होमगार्ड ने प्रारंभ किया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
उज्जैन : आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए होमगार्ड / एसडीआरएफ विभाग ने बाढ बचाव एवं आपदा प्रबंधन के लिए विभिन्न थानों में तैनात जवानों को 07 मई को लालपुल स्थित क्षिप्रा नदी में तैराकी, ड्राय रेस्क्यू ,डीपडायविंग एवं बोट हैंडलिंग का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन दिवसीय है। प्रथम दिवस प्रशिक्षण सत्र में होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के 35 जवान सम्मिलित हुए। जिसमें जवानों को आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए बाढ बचाव में उपयोगी तैराकी एवं बोट हैंडलिंग एवं ड्राय रेस्क्यू टेक्निक का अभ्यास कराया गया। जिला कमांडेंट होमगार्ड श्री संतोष जाट ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य होमगार्ड विभाग में कौशल क्षमता उन्नयन करना है, इस प्रशिक्षण द्वारा होमगार्ड विभाग में उपलब्ध मानव संसाधनों को कुशल तैराक एवं कुशल वोट हैंडलर में परिवर्तित करना है।इसके अंतर्गत 180 कुशल तैराक एवं 70 बोट हैंडलर सहित 20 डीप डायवर्स तैयार करना है। बाढ बचाव के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला स्तर पर तीन सत्रों में एवं संभाग स्तर पर 02 सत्रों में संचालित कर बाढ आपदा प्रशिक्षण के लिए होमगार्ड / एसडीईआरएफ जवानों को प्रशिक्षित किया जावेगा। प्रशिक्षण उपरांत कुशल तैराक, डीप डायवर्स एवं रेस्क्यूअर को जिले के आपदा संभावित क्षेत्रो में स्थापित डीआरसी एवं क्यू आर टी टीम में तैनात किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्लांटून कमांडर श्री पुष्पेंद्र त्यागी एवं प्लाटून कमाण्डर सुश्री गायत्री वर्मा व सहायक उप निरीक्षक श्री भैरूलाल सारेल एवं आपदा में दक्ष एसडीआरएफ उज्जैन की टीम उपस्थित रही।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.