जिला पंचायत सीईओ श्री कूमट की अध्‍यक्षता में प्रोजेक्‍ट संवर्धन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

उज्जैन : उज्जैन जिले को कुपोषण से मुक्त करने एवं मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्‍य से जिले में महिलाओं एवं बच्चों में पोषण सुधार के सतत् कियान्वयन के लिए चलाये जा रहे प्रोजेक्ट संवर्धन के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट की अध्यक्षता मे शुक्रवार, 08 मई को जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अशोक कुमार पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री बृजेश त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य एवं महामारी नियंत्रण अधिकारी एवं प्रोजेक्ट सवर्धन जिला नोडल अधिकारी डॉ.सुनीता परमार, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, समस्त परियोजना अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मनीष भद्रावले, सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कूमट ने प्रोजेक्ट संवर्धन की समीक्षा कर निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट संवर्धन मे स्वास्थ्य विभाग व महिला एवं बाल विकास की ओर से जवाबदेह फिल्ड मॉनि‍टरिंग संयुक्त रूप से नियमित मॉनि‍टरिंग करें। प्रोजेक्‍टर संवर्धन अंतर्गत नियुक्‍त मॉनीटर विशेष रूचि लेकर फिल्ड मे भ्रमण कर शिशु,धात्री महिलाएं, गर्भवती महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए समस्त गतिविधियों का पालन सुनिश्चित कर स्वास्थ्य की गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करवाए। धात्री महिलाओं को स्तनपान के लिए प्रेरित कर स्तनपान के महत्व को बताकर उसका फॉलोअप भी करें।

      तराना के पोषण पुनर्वास केन्द्र में पोषण प्रशिक्षक द्वारा भर्ती बच्चों की माताओं को प्रोजेक्ट संवर्धन के बारे मे एल.ई.डी. में वीडियों के माध्यम से जागरूकता प्रदान की जा रही है, जिसकी प्रशंशा की गई। इसी प्रकार जिले मे समस्त पोषण पुनर्वास केन्द्रों में स्थापित एल.ई.डी. पर वीडियो के माध्यम से पोषण संबंधी जागरूकता प्रदान करें।

      सभी फिल्ड स्तरीय मॉनीटर क्षेत्र में भ्रमण कर स्वयं हितग्राही के घर जाकर बच्चें की जांच, लम्बाई एवं पोषण स्तर के सभी मापदण्ड अनुसार जांच करें। यदि कुपोषण पाया जाता है तो बच्चे को तत्काल क्षेत्रीय पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती करवाकर कुपोषण का पूर्ण उपचार प्रदान करवाए एवं डिस्चार्ज के उपरांत इसका फॉलोअप लें। प्रोजेक्ट संवर्धन के अन्तर्गत प्रदाय की जा रही सेवाओं की प्रविष्टि‍/रिपोर्ट भी नियमित रूप से पोर्टल पर करें। विकासखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी भी इसका नियमित रूप से भ्रमण कर प्रोजेक्ट संवर्धन की गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदायगी की मॉनि‍टरिंग कर समय-समय पर समीक्षा करें।

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.