मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
उज्जैन - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता निरंतर बेहतर हो रही है। राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को समय पर और उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। विशेष रूप से पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा और आयुष्मान निरामय योजना जरूरतमंद नागरिकों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से अब जटिल और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भी बड़े अस्पतालों में निशुल्क एवं त्वरित उपचार की सुविधा मिल रही है।
प्रदेश सरकार की मंशा है कि आर्थिक अभाव किसी भी नागरिक के उपचार में बाधा न बने। यही कारण है कि आधुनिक तकनीक, प्रशासनिक तत्परता और जनहितकारी योजनाओं के समन्वय से स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिंह के संवेदनशील निर्देशन में प्रशासन नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए कार्यरत इसका एक संवेदनशील उदाहरण तब सामने आया जब हृदय रोग से पीड़ित उज्जैन के ग्राम विकासखंड महिदपुर के ग्राम सनोरिया सुमराखेडा़ निवासी श्री दीपक सिंह राणावत के 5 माह के पुत्र श्री यथार्थ सिंह राणावत जन्म से ह्रदय रोग से पीड़ित होने पर उज्जैन के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। चिकित्सीय परीक्षण एवं विशेषज्ञ परामर्श के उपरांत बालक में जटिल जन्मजात हृदय बीमारी पाए जाने पर उच्च स्तरीय सर्जरी की आवश्यकता महसूस हुई। इसके पश्चात 12 मई 2026 को प्रातः लगभग 10 बजे बालक को उज्जैन से नारायणा अस्पताल, बेंगलुरु रेफर किया गया। बालक को उज्जैन से इंदौर एम्बुलेंस द्वारा तथा इंदौर से पीएम श्री एयर एम्बुलेंस के माध्यम से सुरक्षित रूप से बेंगलुरु पहुंचाया गया। बच्चे के उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड में तकनीकी समस्या आ रही थी। मामला संज्ञान में आते ही कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश दिए। प्रशासन की सक्रियता से आयुष्मान कार्ड की तकनीकी बाधा दूर कराई गई और बच्चे को पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से बेहतर उपचार के लिए बेंगलुरु भेजा गया। यह घटना दर्शाती है कि प्रदेश सरकार केवल योजनाएं बनाकर ही नहीं, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी प्रतिबद्ध है।
रिपोर्टर : साँवर शर्मा


No Previous Comments found.