संभागायुक्त श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में उज्जैन संभाग की कलेक्टर कॉन्फ्रेंस आयोजित
उज्जैन : संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में संभाग के सभी कलेक्टर को निर्देश दिए कि राजस्व के प्रकरणों को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए अधीनस्थ कार्यालयों का लगातार निरीक्षण करे और लोक सेवा गारंटी के आवेदनों पर समय सीमा में काम नहीं होने पर संबंधित अधिकारी पर पेनाल्टी लगाए।
सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण बीके अविवादित प्रकरणों की पेंडेंसी एक माह में खत्म करे।
नामांतरण, सीमांकन के प्रकरणों में निचले अमले की कार्रवाई पर भी निगाह रखे। बिना कारण सीमांकन प्रकरण रद्द नहीं हो।
उज्जैन कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने बताया कि उज्जैन में सीमांकन के प्रकरण लंबित नहीं हैं । इसी प्रकार नीमच जिले में भी पेंडेंसी नहीं है।
नक्शा दुरुस्ती के प्रकरण होने पर आवेदन लेकर प्रकरण दर्ज कर ले उसके बाद भी सीमांकन प्रकरण रद्द नहीं हो।
उज्जैन,देवास, रतलाम,शाजापुर,आगर मालवा,मंदसौर,नीमच, के कलेक्टर ने गेहूं खरीदी, वरदान उपलब्धता, गेहूं का परिवहन की जानकारी भी दी।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.