निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा इलेक्ट्रिक वाहन पर सवार होकर मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे

उज्जैन - पेट्रोल-डीज़ल के मितव्ययिता पूर्ण उपयोग के दृष्टिगत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देशवासियों से की गई अपील एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी के आवाहन पर उज्जैन नगर पालिक निगम में भी पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन की बचत करते हुए समाज तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने हेतु शुक्रवार को निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन पर सवार होकर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे जिसके क्रम में आयुक्त द्वारा हनुमान नाका से होते हुए हरि फाटक ब्रिज तक प्रचलित मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात इलेक्ट्रिक वाहन के द्वारा ही नगर निगम कार्यालय पहुंचे

रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.