महापौर श्री मुकेश टटवाल ई रिक्शा में सवार होकर निकले निरीक्षण करने जनता की समस्या का किया निराकरण

उज्जैन - पेट्रोल-डीज़ल के मितव्ययिता पूर्ण उपयोग के दृष्टिगत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देशवासियों से की गई अपील एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी के आवाहन पर उज्जैन नगर पालिक निगम में भी महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा शुक्रवार को ई रिक्शा में सवार होकर निरीक्षण किया गया साथ ही जनता द्वारा जो समस्या बताई गई वायरलेस सेट के माध्यम से कंट्रोल रूम पर संबंधित शिकायत को दर्ज करवाते हुए नागरिकों द्वारा बताए गए समस्या का समाधान किया गया

साथ ही महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा उज्जैन शहर के पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, समस्त नागरिकों से भी अपील की है कि सप्ताह में एक दिन वाहनों का प्रयोग ना करते हुए डीजल एवं पेट्रोल की खपत को बचाए एवं इलेक्ट्रिक वाहनों ई रिक्शा का उपयोग करें और डीजल की खपत को कम करने में सहयोग करें जिसके क्रम में एमआईसी सदस्यों एवं निगम अधिकारियों द्वारा साइकिल,ई रिक्शा,इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ कार्य पर निकले

रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.