प्रातः 06 बजे निगम आयुक्त अधिकारियों के साथ पहुंचे मार्ग का निरीक्षण करने
उज्जैन - लोटी स्कूल तिराहे से होते हुए हनुमान नाका चौराहा तक संपूर्ण मार्ग पर नगर निगम द्वारा सौंदर्यकरण कार्य करते हुए एक आदर्श मार्ग के रूप में विकसित किया जाए उक्त मार्ग सिंहस्थ महापर्व अंतर्गत महत्वपूर्ण मार्ग है नीलगंगा से साधु संतों की पेशवाई प्रारंभ होते हुए इसी मार्ग से निकलती है इसलिए संपूर्ण मार्ग पर सौंदर्यकरण किया जाए उक्त निर्देश निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा शुक्रवार को प्रातः 6:00 बजे निगम अधिकारियों के साथ संपूर्ण मार्ग पर पैदल भ्रमण करते हुए अधिकारियों को दिए
निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण मार्ग पर जो दीवारें हैं उन पर सुंदर चित्रकारी करते हुए स्वच्छता के स्लोगन लिखे जाए, रेलिंग एवं डिवाइडर की सफाई रंगाई, पुताई, मार्ग पर जो अवैध अतिक्रमण एवं गुमटिया रखी हुई है उन्हें हटाने की कार्यवाही के साथ ही संपूर्ण मार्ग पर सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, मार्ग पर कचरा ना हो इसके लिए जगह-जगह लीटर बिन लगाए जाए
कचरा गाड़ी में सेग्रीकेशन का निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा निगम द्वारा संचालित कचरा कलेक्शन वाहन में कचरा सेग्रीगेशन का निरीक्षण करते हुए हेल्पर एवं आईईसी टीम के मेंबर को निर्देशित किया कि कचरा गीला एवं सूखा अलग-अलग ही संग्रहित किया जाए साथ ही रहवासियों को भी समझाइश दीं जाए कि 02 डस्टबिन रखते हुए कचरा अलग-अलग दें हेल्पर का काम सिर्फ गाड़ी में बैठना नहीं बल्कि कचरे की मॉनिटरिंग करना है निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, श्री संजेश गुप्ता, जोनल अधिकारी श्री मनोज राजवानी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री आनंद विजय सिंह राठौड़, सब इंजीनियर श्री सचिन जायसवाल, स्वच्छता निरीक्षक श्री मनीष पांडे एवं दरोगा उपस्थित रहे
रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.