मुख्यमंत्री डॉ यादव ने होमगार्ड द्वारा आयोजित बाढ़ बचाव प्रशिक्षण का अवलोकन किया

उज्जैन - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान राम घाट पहुंचकर हरसिद्धि पाल से राम घाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने निरीक्षण कर निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत कार्य तेजी से और गुणवत्ता से करे। 

 मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के लिए चौड़ीकरण कार्य किए जा रहे है। सरकार द्वारा सभी कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी कार्य इस तरीके से किए जा रहे है कि पौराणिक और धार्मिक नगरी उज्जैन को लंबे समय तक लाभ प्राप्त हो। उज्जैन के नागरिक ,जनप्रतिनिधि और सभी धर्म के अनुयायी चौड़ीकरण कार्यों का समर्थन कर रहे है। उज्जैन के नागरिक चौड़ीकरण और सभी कार्यों में सहयोग प्रदान कर देश के लिए एक नई मिसाल बन रहे है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने हरसिद्धि पाल से राम घाट मार्ग चौड़ीकरण के निरीक्षण के पश्चात होमगार्ड द्वारा आयोजित बाढ बचाव प्रशिक्षण का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे होमगार्ड जवानों की हौसला अफजाई करी और जवानों का अभिवादन स्वीकार किया। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री संतोष कुमार जाट ने जानकारी दी कि होमगार्ड द्वारा 250 होमगार्ड जवानों को बाढ बचाव के लिए डीप डाइविंग, नाविकों, स्विमिंग , लाइफ जैकेट के उपयोग का तरीका,आपदा और बाढ बचाव सामग्री का उचित प्रयोग, अंडरवाटर रेस्क्यू और सर्फेस वाटर रेस्क्यू का 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

निरीक्षण के दौरान उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी,राज्यसभा सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथ महाराज,विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा,श्री संजय अग्रवाल,सिंहस्थ मेला अधिकारी सह संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजीपी श्री राकेश गुप्ता और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.