देश की जनगणना के आंकड़े विकास एवं प्रगति के लिए है इसलिए जनगणना के कार्य में सहयोग करें

उज्जैन : देश की पहली डिजिटल जनगणना प्रारंभ हो गई है 01 मई से 31 मई तक प्रगणकों द्वारा घर-घर पहुंच कर मकान सूचीकरण का कार्य संपन्न किया जा रहा है। इसी क्रम में जनगणना से संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गत दिवस ब्लॉक एवं सर्कल स्तर पर जनगणना से संबंधित किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया ,  जिसमें जोन क्रमांक 04 एवं जोन क्रमांक 05 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 40 पंवासा क्षेत्र, वार्ड क्रमांक 41 गोपालपुर क्षेत्र, लोटी स्कूल के पास, इत्यादि क्षेत्रों में 08 से अधिक ब्लॉक स्तर पर सुपरवाइजर एवं प्रगणक के साथ घर-घर भ्रमण करते हुए नागरिकों से जानकारी संग्रहित की गई।

इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सुपरवाइजर एवं प्रगणक को निर्देशित किया की जनगणना का कार्य समय सीमा में पूर्ण हो। ब्लॉक एवं सर्कल स्तर पर कुछ सुपरवाइजर एवं प्रकरण द्वारा कार्य करते हुए समय से पूर्व ही जनगणना के कार्य को पूर्ण किया गया है इसलिए संबंधित ब्लाक की टीम सराहना के पात्र है। वर्तमान में गर्मी का समय है, मौसम के अनुकूल रहते हुए कार्य किया जाए सुबह एवं शाम की शिफ्ट में घर-घर सर्वे किया जाए, साथ ही जिन मकानों में ताले लगे हुए हैं उनमें फिर से कुछ दिनों बाद विजिट करें। 
जनगणना 2027 का प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य 01 मई से 30 मई तक संपन्न किया जाएगा। इसके लिए सभी शहरवासी इस डिजिटल जनगणना में सहयोग प्रदान करें ,घर-घर प्रगणक एवं पर्यवेक्षक आपसे जनगणना से संबंधित जानकारी संग्रहित करेंगे, साथ ही स्वगणना यदि आपके द्वारा की गई है तो उसकी एसई आईडी प्रगणक के साथ साझा करें। इस बात का भी ध्यान रखें की सिर्फ जनगणना से संबंधित जानकारी ही साझा करें अन्य किसी प्रकार का ओटीपी या वित्तीय जानकारी साझा ना करें। जनगणना के सभी आंकड़े देश के विकास एवं प्रगति के लिए अति महत्वपूर्ण है इसलिए सही सटीक जानकारी देते हुए जनगणना में सहयोग करें।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर, अपर कलेक्टर श्री शाश्वत शर्मा, उज्जैन संभाग प्रभारी श्री राजेश मौर्य, जिला प्रभारी जनगणना श्री तेजेंदर सिंह, उपायुक्त श्री मनोज मौर्य, सर्कल सुपरवाइजर श्री राजेश राठौर, श्रीमती सरिता सोलंकी, प्रगणक श्रीमती गीता अखंड  उपस्थित रहें।

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.