एडीपीसी श्री तिवारी ने बालिका छात्रावास महिदपुर का औचक निरीक्षण किया

उज्जैन : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, दशहरा मैदान, महिदपुर में नई शैक्षणिक सत्र के लिए बालिकाओं के आगमन से पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए एडीपीसी श्री गिरीश तिवारी ने शनिवार को छात्रावास का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्री तिवारी ने छात्रावास परिसर, कक्षों, भोजनालय , शौचालय, जल आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने बालिकाओं के सुविधाजनक एवं सुरक्षित निवास के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षिका, सहायक कर्मचारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.