कृषि वर्ष के अंतर्गत 10 दिवसीय कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
उज्जैन : नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव एवं जिला पंचायत सदस्य श्री शोभाराम मालवीय ने शनिवार को किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करने वाले 10 दिवसीय कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री यू.एस. तोमर, पीडी आत्मा श्री एस. केन, उपसंचालक पशुपालन डॉ. के. सिरवानी तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकगण उपस्थित रहे।
कृषि रथ के माध्यम से ग्रामीण किसानों को ई-टोकन व्यवस्था, प्राकृतिक खेती, नरवाई (पुआल) प्रबंधन विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
इसके साथ ही कृषि अभियांत्रिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्यपालन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
यह 10 दिवसीय अभियान किसानों को नवीनतम तकनीकों, सरकारी योजनाओं तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगा।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.