शनिचरी अमावस्या को दृष्टिगत रखते हुए निगम ने की शनि मंदिर त्रिवेणी घाट पर विशेष व्यवस्थाएं
उज्जैन : शनिवार को शनिचरी अमावस्या के विशेष संयोग को दृष्टिगत रखते हुए त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं का आगमन हुआ,श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश अनुसार मंदिर परिसर के साथ-साथ घाट क्षेत्र में विशेष रूप से सफाई व्यवस्था की गई है, साथ ही गर्मी के समय को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए नगर निगम द्वारा संपूर्ण मार्ग पर जहां लंबी-लंबी कतारों में श्रद्धालु लगे हुए हैं एवं जहां से निर्गम हो रहा है वहां पर मिस्ट फैन (पानी के फव्वारे) लगाए गए जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी से बचाव हुआ एवं ठंडक महसूस हुई जिससे श्रद्धालु भी खुश नजर आए, इसी के साथ स्नान के लिए फव्वारे,घाट पर वस्त्र बदलने के लिए प्रथक से चेंजिंग रूम, बड़े डस्टबिन, पानी के टैंकर, चलित शौचालय एवं जिन श्रद्धालुओं के द्वारा मन्नत के कपड़े एवं जूते चप्पल घाट पर छोड़े जाते हैं उनको उठाने के लिए भी व्यवस्थाएं की गई है, 90 से अधिक सफाई मित्रों को शिफ्ट अनुसार घाट पर सफाई कार्य के लिए लगाया गया जिसमें स्वास्थ्य अधिकारी स्वच्छता निरीक्षक एवं दरोगा द्वारा सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग की गई, इसी के साथ अमावस्या को ध्यान रखते हुए निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार अन्य प्रमुख घाटों पर भी इसी प्रकार से नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के सफाई मित्रों द्वारा साफ सफाई की गई जिससे श्रद्धालुजन भी संतुष्ट नजर आएं
मन्नत के छोड़े गए कपड़े एवं जूतों का निगम द्वारा किया जाएगा निष्पादन
शनिचरी अमावस्या को ध्यान में रखते हुए त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा मन्नत के कपड़े एवं जूते छोड़े जाते हैं जिन्हें सफाई मित्रों द्वारा प्रथक प्रथक संग्रहित किया गया जिन्हें गोंदिया स्थित ट्रांसफर स्टेशन पहुंचाया जाएगा जहां अनूपयोगी कपड़ों से फाइल कवर एवं जूते से आरडीएफ बनाया जाएगा साथ ही जिन कपड़ों एवं जूतों का पुनः उपयोग किया जा सकता है उन्हें 3-आर केंद्र में रखा जाएगा जिन्हें जरूरतमंद नागरिकों को उपलब्ध करवाए जाएंगे
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.