स्वच्छ शहर जोड़ी अभियान अंतर्गत उन्हेल नगर परिषद द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारिया पूर्ण

उज्जैन : स्वच्छ शहर जोड़ी अभियान के अंतर्गत उज्जैन शहर के साथ-साथ उन्हेल नगर परिषद को भी संयुक्त रूप से मिलकर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025 अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण में भागीदारी सुनिश्चित करना है उज्जैन शहर द्वारा स्वच्छता से संबंधित प्रभावी कार्यों को किया किया जा रहा है इसी के साथ महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव की मंशा अनुसार एवं निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश अनुसार उन्हेल नगर परिषद में भी नगर निगम उज्जैन की टीम द्वारा संयुक्त रूप से स्वच्छता से संबंधित प्रभावी कार्यवाही, स्वच्छता से संबंधित नवाचार, नागरिकों में जन जागरूकता, कमर्शियल क्षेत्र में सफाई का कार्य संपूर्ण जवाबदारी के साथ किया जा रहा है 

इसी के साथ उन्हेल नगर परिषद द्वारा स्वच्छता अभियान से संबंधित कार्यों को करते हुए स्वच्छ शहर जोड़ी के रूप में उज्जैन नगर पालिक निगम के सहयोग से कार्यों को किया जा रहा है जिसमें स्वच्छ शौचालय एवं सार्वजनिक शौचालयों का सौंदर्यकरण, सेनेटरी अपशिष्ट / घरेलू हानिकारक अपशिष्ट को संग्रहण हेतु संग्रहण केंद्र का संचालन, 3आर केंद्र का निर्माण जिसमें नेकी की दीवार का निर्माण करते हुए जरूरतमंद नागरिकों के लिए कपड़े, जूते, बच्चों के लिए खिलौने, किताबें, बर्तन बैंक इत्यादि संग्रहित किए गए हैं जिसे जरूरत के हिसाब से जरूरतमंद नागरिक प्राप्त कर सकते हैं इसी के साथ-साथ एफएसटीपी प्लांट का संचालन, रहवासी एवं कमर्शियल क्षेत्र में विशेष रूप से सफाई, रात्रि कालीन सफाई, व्यापारियों को समझाइश एवं कार्यशाला का आयोजन जिसमें बताया जा रहा है कि अपनी दुकानों के बाहर 02 डस्टबिन रखना, अतिक्रमण नहीं करना, सफाई व्यवस्था का ध्यान रखना, गीला एवं सूखा कचरा पृथक पृथक कचरा संग्रहण वाहन में ही देना, नागरिकों से स्वच्छता के प्रति सकारात्मक फीडबैक प्राप्त करना, उद्यानों का सौंदर्य करण, 3आर नवाचार, दीवारों पर सुंदर चित्रकारी, स्वच्छता के स्लोगन इत्यादि प्रमुख रूप से कार्यों को किया गया है निश्चित रूप से उज्जैन शहर के साथ-साथ उन्हेल नगर परिषद द्वारा भी स्वच्छ शहर जोड़ी अभियान के अंतर्गत कार्यों को किया जा रहा है 
शनिवार को नगर निगम उज्जैन की टीम द्वारा उन्हेल नगर परिषद में स्वच्छता अभियान से संबंधित गतिविधियां संचालित की गई, सहायक आयुक्त श्री रविकांत मगरदे द्वारा प्लांट का निरीक्षण किया गया और आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.