"चिमनगंज फल मंडी में अतिक्रमण हटाया, 9 हजार का जुर्माना वसूला"
उज्जैन : शनिवार को नगर निगम अतिक्रमण रिमूवल गैंग द्वारा चिमनगंज स्थित फल मंडी में बड़ी कार्यवाही की गई जिसमें फल व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानों के बाहर तक अतिक्रमण करते हुए फल के कैरेट एवं हाथ ठेले, गाड़ियां खड़ी कर दी जाती है जिसके कारण संपूर्ण मार्ग बाधित होता है एवं ट्रैफिक जाम के साथ-साथ आवागमन की समस्या होती है निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश के क्रम में अतिक्रमण रिमूवल गैंग द्वारा उपायुक्त श्री संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त श्री राघवेंद्र सिंह पालिया की उपस्थिति में कार्यवाही करते हुए फल के कैरेट, हाथ ठेले को हटाते हुए 9000 से अधिक का जुर्माना वसूला साथ ही फल व्यापारियों को भी समझाइश दी गई कि अपनी दुकानों के निर्धारित स्थल पर ही व्यापार करें अन्यथा समान जपती की कार्यवाही की जाएगी कार्यवाही के दौरान गैंग प्रभारी श्री मोनू थनवार एवं रिमूवल गैंग के कर्मचारी उपस्थित रहे
इसी के साथ ही आगर रोड, चरक अस्पताल, महाकाल क्षेत्र हरसिद्धि मंदिर, बस स्टैंड रेलवे स्टेशन, इंदौर गेट चौराहा पर से अतिक्रमण गैंग द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.