देश की जनगणना के आंकड़े विकास एवं प्रगति के लिए है इसलिए जनगणना के कार्य में सहयोग करें
उज्जैन : देश की पहली डिजिटल जनगणना प्रारंभ हो गई है 01 मई से 31 मई तक प्रगणक द्वारा घर घर पहुंच कर मकान सूचीकरण का कार्य संपन्न किया जा रहा है इसी क्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनगणना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिसमें नागरिकों को जनगणना के महत्व और इसके लाभ की जानकारी दी गई।
जनगणना 2027 प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य 01 मई से 30 मई तक संपन्न किया जाएगा इसके लिए सभी शहरवासी इस डिजिटल जनगणना में सहयोग प्रदान करें घर-घर प्रगणक एवं पर्यवेक्षक आपसे जनगणना से संबंधित जानकारी संग्रहित करेंगे साथ ही स्वगणना यदि आपके द्वारा की गई है तो उसकी एसई आईडी प्रगणक के साथ साझा करें साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें की सिर्फ जनगणना से संबंधित जानकारी ही साझा करें अन्य किसी प्रकार का ओटीपी या वित्तीय जानकारी साझा ना करें जनगणना के सभी आंकड़े देश के विकास एवं प्रगति के लिए अति महत्वपूर्ण है इसलिए सही सटीक जानकारी देते हुए जनगणना में सहयोग करें।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.