महापौर श्री मुकेश टटवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई मेयर इन काउंसिल की बैठक
उज्जैन : शनिवार को मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर श्री मुकेश टटवाल की अध्यक्षता एवं निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, एमआईसी सदस्य श्री शिवेन्द्र तिवारी, श्री सत्यनारायण चौहान, श्री रजत मेहता, श्री प्रकाश शर्मा, श्री कैलाश प्रजापत, श्री जितेंद्र कुवाल, डॉ. योगेश्वरी राठौर, श्रीमती दुर्गाशक्ति सिंह चौधरी, श्रीमती सुगन बाबूलाल बाघेला की उपस्थिति में आयोजित हुई।
बैठक में कार्यसूची के प्रथम प्रकरण मेयर इन काउंसिल सम्मिलन दिनांक 28.04.2026 के कार्यवृत्त की पृष्टि की गई जिसके उपरांत कार्य बिन्दुवार चर्चा की गई जिसमें गौंड बस्ती आवासीय इकाई का अधिग्रहण हेतु निवासरत परिवारों को विस्थापित किये जाने हेतु पंवासा स्थित भूमि पर ईडब्ल्यूएस आवासीय इकाई के निर्माण, उज्जैन स्थित स्वीमिंग कॉम्लेक्स को स्वीमिंग अकादमी की स्थापना हेतु खेल और युवा कल्याण विभाग को हस्तांतरित किये जाने के संबंध में, गदापुलिया से जयसिंहपुरा होते हुए लालपुल तक (भगतसिंह मार्ग) चौडीकरण कार्य में प्रभावित भवन को मुआवजा प्रदान किये जाने के संबंध में, गदापुलिया से जयसिंहपुरा होते हुए लालपुल तक (भगतसिंह मार्ग) चौडीकरण कार्य में प्रभावित भवन को मुआवजा प्रदान किये जाने के संबंध में, वार्ड क्रमांक 52 अंतर्गत देवासरोड स्थित तरणताल स्वीमिंग पुल को 03 वर्ष की अवधि तक संचालन हेतु आउटसोर्स के माध्यम से ठेके पर दिये जाने के संबंध में, Execution of Balance work of Sewerage Network, Manhole, IC, House Service Connection with Road Restoration of Sewer Zone 7 Part 1 under AMRUT 1.0 में प्राप्त दरों की स्वीकृति के संबंध में, Execution of Balance work of Sewerage Network, Manhole, IC, House Service Connection with Road Restoration of Sewer Zone 1,2,4 under AMRUT 1.0 में प्राप्त दरों की स्वीकृति के संबंध में, Execution of Balance work of Sewerage Network, Manhole, IC, House Service Connection with Road Restoration of Sewer Zone 7 Part II under AMRUT 1.0 में प्राप्त दरों की स्वीकृति के संबंध में, Execution of Balance work of Sewerage Network, Manhole, IC, House Service Connection with Road Restoration of Sewer Zone 8,9 under AMRUT 1.0 में प्राप्त दरों की स्वीकृति के संबंध में, अमृत मिशन 1.0 अंतर्गत उज्जैन शहर में सीवरेज परियोजना के शेष कार्यों जैसे पाइप लाइन, मैनहोल, आईसी, कनेक्टिीविटी एवं हाउस सर्विस कनेक्शन हेतु जारी 12 निविदाओं एवं 5TH Revised BOQ के संबंध में, वीडी मार्केट से तेलीवाडा ढाबा रोड होते हुए छोटी पुलिया तक मार्ग चौड़ीकरण अंतर्गत प्रभावित परिवारों को मुआवजा स्वीकृति के संबंध में, गाड़ी अड्डा चौराहा से बड़ा पुल तक (लाला लाजपत राय मार्ग, वल्लभभाई पटेल मार्ग एवं वीर दुर्गादास मार्ग) चौड़ीकरण अंतर्गत प्रभावित हितग्राहियों का मुआवजा स्वीकृति के संबंध में साथ ही बैठक में प्राप्त अन्य प्रस्ताव पर भी सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, श्री संदीप शिवा, श्री पुनीत शुक्ला, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, श्री मनोज मौर्य,श्री संजेश गुप्ता,अधीक्षण यंत्री श्री संतोष गुप्ता, कार्यपालन यंत्री श्री हिमांशु तिवारी, श्री वैभव भावसार, श्री आरके जैन, श्री जगदीश मालवीय, श्री साहिल मैदावाला, श्री पलाश शर्मा उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.