श्रद्धालु का खोया बैग सुरक्षित लौटाया प्रशासक ने मंगलनाथ मंदिर कर्मचारियों की प्रशंसा की
उज्जैन : श्री मंगलनाथ मंदिर में एक श्रद्धालु द्वारा अनजाने में भूल गए लगभग ₹20,000/- मूल्य की सामग्री से भरे बैग को सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत खोजकर सुरक्षित वापस लौटा दिया।
शनिवार को पंजाब के बरनाला निवासी श्री गोविंद बिहूराम भात पूजन एवं दर्शन के लिए मंगलनाथ मंदिर आए थे। पूजा के दौरान वे मंदिर परिसर में सामग्री भरा बैग भूल गए।
मंदिर पर ड्यूटी पर तैनात श्री पुरुषोत्तम शर्मा (हेड कांस्टेबल, होम गार्ड) एवं श्री नरेन्द्र मालवीय (अंतिम बाला गार्ड सुपरवाइजर, QRT) को बैग मिला। दोनों कर्मचारियों ने तुरंत बैग में उपलब्ध मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और यजमान को बैग पूरी तरह सुरक्षित वापस लौटा दिया।
मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक श्री के.के. पाठक ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए दोनों कर्मचारियों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.