सती गेट मार्ग चौड़ीकरण में सती गेट का प्राचीन द्वार दिखाई दिया

उज्जैन - माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की परिकल्पना अनुसार सिंहस्थ महापर्व 2028 अंतर्गत उज्जैन शहर के प्रमुख आंतरिक मार्गों का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा हैं जिसके क्रम में कंठाल से सतीगेट होते हुए छत्री चौक तक क्षेत्र के रहवासियों एवं व्यापारियों द्वारा स्वयं उत्साह से अपने मकानों एवं प्रतिष्ठानों को हटाने का कार्य किया जा रहा है साथ ही उक्त मार्ग की प्राचीन धरोहर सती गेट के पास स्थित मकान को चौड़ीकरण कार्य अंतर्गत हटाने पर सती गेट का प्राचीन द्वारा भी दिखाई देने लगा जिसका निरीक्षण शनिवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा किया गया साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो द्वार मकान को हटाने के बाद दिखाई दिया है जिसे इसके वास्तविक स्वरूप में लाया जाए ताकि शहर की जनता को पता चले कि पूर्व में यहां पर भी द्वारा हुआ करता था इस दौरान एमआईसी सदस्य श्री प्रकाश शर्मा, श्री रजत मेहता, भवन अधिकारी श्री राजकुमार राठौर, सब इंजीनियर श्री राजेंद्र रावत उपस्थित रहें

रिपोर्टर - साँवर शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.