कार्यों को बांटते हुए जल्द से जल्द शेष कार्य पूर्ण किए जाए - महापौर श्री मुकेश टटवाल

उज्जैन - सीवरेज योजना (अमृत 1.0) अंतर्गत टाटा द्वारा किए जाने वाले वार्डों में शेष कार्यों का निरीक्षण बुधवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा किया गया उल्लेखनीय है कि सीवरेज योजना अमृत 1.0 अंतर्गत शहर में टाटा द्वारा बैलेंस वर्क के कार्यों को किया जाना है उक्त कार्य को 12 जोन में विभाजित किया गया है जिसके अंतर्गत लगभग 60 किलोमीटर से अधिक की पाइपलाइन, 43 हजार से अधिक हाउस कनेक्शन,राशी रुपए लगभग 95 करोड़ की लागत से किए जाना है जिसमें आईसी चैंबर्स, हाउस कनेक्टिविटी, मैनहोल के कार्य होना है महापौर द्वारा निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्य की एजेंसी को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द कार्य को पूरा करवाना है इसलिए कार्यों को विभिन्न भागों में बाटते हुए किए जाए एक साथ कार्यों को ना करें साथ ही कम समय में ज्यादा से ज्यादा कार्य हो ऐसी योजना अनुसार कार्यों को करें निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्री प्रकाश शर्मा, श्री शिवेंद्र तिवारी, श्री रजत मेहता, श्री कैलाश प्रजापत, डॉ योगेश्वरी राठौर, कार्यपालन यंत्री श्री साहिल मैदावाला, कंसल्टेंट एजेंसी से श्री आशीष जैन, श्री विवेक त्रिपाठी उपस्थित रहे

रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.