54 में 94 लाख की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न

उज्जैन - वार्ड क्रमांक 54 की क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सुगन बाबूलाल बाघेला के प्रयासों से क्षेत्र में नगर निगम द्वारा राशि रुपए लगभग 94 लाख रुपए की लागत से किए जाने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन  निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री डॉ रवि सोलंकी,महामंत्री श्री आनंद सिंह खींची,कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश यादव, मंडल अध्यक्ष श्री परेश कुलकर्णी की उपस्थिति में संपन्न किया गया उल्लेखनीय है कि वार्ड क्रमांक 54 हामूखेड़ी स्थित राम मंदिर से शंकर पेंटर के घर तक लगभग 03 किलोमीटर लंबे मार्ग पर नगर निगम द्वारा निगम मद की राशि रुपए लगभग 94 लाख की लागत से सीमेंट कांक्रीट रोड, नाली निर्माण एवं रिटर्निंग वॉल का कार्य किया जाएगा जिससे क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी साथ ही बारिश में जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी इस दौरान श्री पंकज मिश्रा,श्री मधुकर राव,श्री बादल सिंह चौहान,श्री हेमंत सेन,पूर्व पार्षद श्रीमती नसीम बानो पठान,श्री पप्पू पठान,श्री संजय पटेल, श्री निमेश अग्रवाल,पार्षद प्रतिनिधि श्री बाबूलाल बाघेला,श्री गौपाल अग्रवाल,एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे

रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.