25 एवं 26 जून को गंगा दशमी के अवसर पर निकाली जाएगी क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा

उज्जैन - मा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के सानिध्य में प्रतिवर्ष निकाले जाने वाली क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा इस वर्ष भी गंगा दशमी के अवसर पर 25 एवं 26 जून को निकाली जाएगी। क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा में सम्मिलित होने वाले श्रृद्धालुओं की सुविधा एवं सफाई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार परिक्रमा मार्ग पर निगम से संबंधित आवश्यक कार्यों को पूर्ण किया गया है,जिसके अंतर्गत यात्रा मार्ग की विशेष साफ सफाई,मरम्मत एवं पेंचवर्क कार्य, मार्ग की धुलवाई का कार्य,सौंदर्य करण को दृष्टिगत रखते हुए रंगाई पुताई,अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है
आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा के अन्तर्गत सम्पूर्ण यात्रा मार्ग जो की निगम सीमा में आता है वहां विशेष रूप से मॉनिटरिंग करते रहे ताकि परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना आए इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भी तैनात किया गया है जो अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ निगरानी का कार्य करेंगे व्यवस्था के अंतर्गत जनसंपर्क विभाग,स्वास्थ्य,उद्यान,प्रकाश,शिल्पज्ञ,पीएचई,अन्य कर,पशु गैंग,फायर,वर्कशॉप विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी
 
रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.