ई रिक्शा में सवार होकर निकले निगम कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने

उज्जैन :  महापौर मुकेश टटवाल ई रिक्शा में सवार होकर निकले निगम कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने जनता की समस्या का किया निराकरण

शव वाहनों के लिए नागरिक परेशान ना हो इसलिए शव वाहन समय से पहुंचे एवं पर्याप्त संख्या में वाहन चालक रहे - महापौर श्री मुकेश टटवाल

पेट्रोल-डीज़ल के मितव्ययिता पूर्ण उपयोग के दृष्टिगत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देशवासियों से की गई अपील एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी के आवाहन पर उज्जैन नगर पालिक निगम में भी महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा शुक्रवार को ई रिक्शा में सवार होकर निगम कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया
      निरीक्षण के दौरान महापौर द्वारा प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया गया की शव वाहन के लिए जनता परेशान नहीं हो इसलिए कंट्रोल रूम में जहां से भी सूचना प्राप्त होती है एवं जो समय निर्धारित किया जाता है उसी समय शव वाहन पहुंचना चाहिए कंट्रोल रूम पर संबंधित ड्राइवर के नाम, मोबाइल नंबर उनकी उपस्थिति दर्ज होना चाहिए ड्राइवर अलग से रहे
     साथ ही महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा उज्जैन शहर के पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, समस्त नागरिकों से भी अपील की है कि सप्ताह में एक दिन वाहनों का प्रयोग ना करते हुए डीजल एवं पेट्रोल की खपत को बचाए एवं इलेक्ट्रिक वाहनों ई रिक्शा का उपयोग करें और डीजल की खपत को कम करने में सहयोग करें
      इस दौरान एमआईसी सदस्य श्री कैलाश प्रजापत, श्री जितेंद्र कुवाल, कार्यपालन यंत्री श्री लक्ष्मण प्रसाद साहू, झोनल अधिकारी श्री सुनील जैन उपस्थित रहें

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.