अधिकमास को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा सप्तसागरों पर की गई विशेष व्यवस्थाएं का निरीक्षण किया
उज्जैन : रविवार दिनांक 17 मई से अधिकमास का पर्व प्रारंभ हो गया है जो की एक माह 15 जून तक रहेगा जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा सप्तसागरों, नौ नारायण एवं 84 महादेव मंदिरों पर विशेष पूजन अर्चन किया जाएगा इसी क्रम में शुक्रवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा सप्तसागरों के अंतर्गत क्षीर सागर कुंड का निरीक्षण किया गया, सप्तसागरों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निगम द्वारा विशेष रूप से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है जिसमें छायादार टेंट, शामियाने लगाए गए हैं जिससे कि यहां आने वाले श्रद्धालु सुविधाजनक रूप से पूजन कर सकें, श्रद्धालु निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं से भी संतुष्ट नजर आए
साथ ही अधिकमास के पर्व को ध्यान में रखते हुए सप्तसागरों के साथ-साथ अन्य धार्मिक स्थलों पर भी सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है महापौर द्वारा निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो इस बात का ध्यान रखें इसी के साथ श्रद्धालुओं से भी निवेदन किया गया की उज्जैन शहर की सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सप्तसागरों पर गंदगी नहीं करें और निर्धारित स्थल पर ही पूजन सामग्री विसर्जित करें
निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्री प्रकाश शर्मा, श्री कैलाश प्रजापत, श्री जितेंद्र कुवाल, सहायक आयुक्त श्री राघवेंद्र सिंह पालिया, कार्यपालन यंत्री श्री वैभव भावसार, श्री दीपक शर्मा उपस्थित रहें
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.