हरित क्षेत्र विकसित करने हेतु निगम द्वारा 10 लाख से अधिक पौधारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है

उज्जैन : उज्जैन शहर को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत रखते हुए आगामी समय में निगम द्वारा 10 लाख से अधिक पौधों को लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें वर्तमान में 03 लाख से अधिक गढ़ों को विभिन्न क्षेत्रों में किया जा चुका है साथ ही निगम द्वारा कई ऐसे स्थानों का चयन किया गया है जहां वृहद स्तर पर पौधारोपण किए जा सकते हैं इस संदर्भ में शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में उद्यान विभाग के अपर आयुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल की उपस्थिति में पौधारोपण कार्यक्रम एवं कार्य योजना की समीक्षा बैठक की गई

     पौधारोपण के अंतर्गत निगम द्वारा जो प्रमुख स्थान चयनित किए गए हैं जिसमें विक्रम विश्वविद्यालय, एमआर 5 ट्रांसफर स्टेशन, मेघदूत पार्किंग के पीछे, चकोर पार्क, शक्तिपथ रोड, शहर के वार्डों में स्थित 400 से अधिक उद्यान, शहर के विभिन्न मार्गो, सड़क किनारे, संस्थानिक भूमि और अन्य सरकारी कार्यालय, सभी जलाशयों के किनारे, पॉलिटेक्निक कॉलेज, कपिला गौशाला, काल भैरव मंदिर, गोंदिया टेचिंग ग्राउंड इत्यादि क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी वृहद स्तर पर पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है
      बैठक में अपर आयुक्त श्री श्री पटेल द्वारा निर्देशित किया गया कि नगर निगम के इस अभियान को सफल बनाने हेतु अभी से तैयारियां प्रारंभ कर दीजिए वर्षा ऋतु के आरंभ होने पर पौधारोपण कार्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में गढ़ों को किया जाए इस अभियान में नगर निगम, सभी शासकीय कार्यालय, सामाजिक संस्थाएं, संगठनों, नागरिकों, पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं, वृक्ष मित्रों इत्यादि की उपस्थिति में पधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया जाना है साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि सभी पौधों को जिओ टेग किया जाए साथ ही इस अभियान का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाए ताकि नागरिकों का जुड़ाव हो सकें
      बैठक में सहायक आयुक्त श्री पवन कुमार फुलफकीर, कार्यपालन यंत्री श्री दीपक शर्मा, समस्त जोन के झोनल अधिकारी, उपयंत्री एवं नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम से सुश्री वर्षा जोशी उपस्थित रहे

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.