लक्ष्य पर शत प्रतिशत कार्य करें - निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा

 उज्जैन  :  उज्जैन नगर निगम को जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नेशनल लेवल पर अवार्ड दिलाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए इसलिए दिए गए लक्ष्य पर शत प्रतिशत कार्य करें - निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा

निगम आयुक्त द्वारा रैन वाटर हार्वेस्टिंग की समीक्षा बैठक में लक्ष्य अनुरूप कार्य नहीं करने वाले इंजीनियरों पर कार्यवाही के निर्देश दिए 

जल गंगा संवर्धन अभियान शासन की महत्वाकांक्षी योजना है इसमें जो लक्ष्य जोन को दिए गए हैं वह शत प्रतिशत प्राप्त करना है उज्जैन नगर निगम को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नेशनल लेवल पर अवार्ड दिलवाना ही हमारा लक्ष्य है इस भाव से कार्य करें साथ ही जो कार्य नहीं करेगा वह कार्यवाही के लिए भी तैयार रहे यह बात निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा शुक्रवार को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की समीक्षा बैठक करते हुए कही गई 
      बैठक में निगम आयुक्त द्वारा रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की समीक्षा करते हुए वार्ड अनुसार जोनल अधिकारियों से अभी तक किए गए कार्यों की जानकारी ली गई साथ ही निर्देशित किया कि लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले इंजीनियर को कारण बताओं नोटिस एवं वेतन काटने की कार्यवाही की जाए इस कार्य में शत प्रतिशत रूप से प्रयास किया जाना महत्वपूर्ण है बारिश से पहले यह कार्य करना है हमारे पास सिर्फ एक माह का ही समय शेष बचा है इसलिए जहां-जहां पर कार्य होते जा रहे हैं टेस्टिंग के रिकॉर्ड का संधारण किया जाए साथ ही शहर के प्रमुख बड़े होटल, कमर्शियल क्षेत्र, रहवासी क्षेत्र, बाजारों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, संगठनों, संस्थाओं के साथ लगातार रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर संवाद करें एवं प्रेरित करें ताकि अधिक से अधिक रेनवाटर हार्वेस्टिंग को लेकर कार्य करते हुए लक्ष्य प्राप्त किया जा सके
   बैठक में समस्त जोन के जोनल अधिकारी, सब इंजीनियर उपस्थित रहे


रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.