रामघाट स्थित गंगा कुंड के सौंदर्यकरण के साथ पेशवाई मार्ग पर सिंहस्थ महापर्व 2028 की झलकियां देखने को मिलेगी
उज्जैन : मा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के सानिध्य में प्रतिवर्ष निकाले जाने वाली क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा इस वर्ष भी गंगा दशमी के अवसर पर 25 एवं 26 मई को भव्य रूप से निकाली जाएगी, क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा में सम्मिलित होने वाले श्रृद्धालुओं की सुविधा एवं सफाई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार परिक्रमा मार्ग पर निगम से संबंधित आवश्यक कार्यों को पूर्ण किया गया है, जिसके अंतर्गत यात्रा मार्ग की विशेष साफ सफाई, मरम्मत एवं पेंचवर्क कार्य, मार्ग की धुलवाई का कार्य, सौंदर्य करण को दृष्टिगत रखते हुए रंगाई पुताई, जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के संदेश, अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई
इसी के साथ निगम आयुक्त के निर्देश पर नीलगंगा चौराहा से लौटी तिराहे तक गंगा दशमी के अवसर पर साधु संतों की उपस्थिति में पेशवाई निकलेगी जिसमें सिंहस्थ महापर्व 2028 की झलक देखने को मिलेगी इस हेतु संपूर्ण मार्ग पर भी सफाई व्यवस्था, दीवारों पर सिंहस्थ का संदेश देती हुई सुंदर चित्रकारी, पेवर ब्लॉक लगाए जाने का कार्य इत्यादि किए गए हैं, साथ ही रामघाट स्थित गंगा कुंड पर भी निगम द्वारा सौंदर्य करण का कार्य किया गया है जहां गंगा माता का पूजन किया जाएगा
आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा एवं गंगा दशमी के अन्तर्गत सम्पूर्ण यात्रा मार्ग जो की निगम सीमा में आता है वहां विशेष रूप से मॉनिटरिंग करते रहे ताकि परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना आए इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भी तैनात किया गया है जो अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ निगरानी का कार्य करेंगे व्यवस्था के अंतर्गत जनसंपर्क विभाग, स्वास्थ्य, उद्यान, प्रकाश, शिल्पज्ञ, पीएचई, अन्य कर, पशु गैंग, फायर, वर्कशॉप विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.