सोमवार को शहर में पूर्ण क्षमता के साथ पेयजल सप्लाई होगा - महापौर मुकेश टटवाल
उज्जैन : महापौर मुकेश टटवाल द्वारा रविवार को जल प्रदाय व्यवस्था को लेकर फील्ड में निकले जिसके क्रम में जल कार्य समिति प्रभारी श्री प्रकाश शर्मा की उपस्थिति में पीएचई कंट्रोल रूम पहुंचकर सभी टंकी प्रभारी से दूरभाष पर वन टू वन चर्चा करते हुए पूछा कि टंकी पूर्ण क्षमता से भरी है या नहीं टंकी प्रभारी द्वारा बताया कि सभी टंकियों को पूर्ण क्षमता के साथ भरने का कार्य किया जा रहा है
शनिवार को गंभीर इंटकवेल पर मेंटेनेंस का कार्य किया गया जिसके क्रम में रविवार को शहर में जल प्रदाय नहीं हो पाया मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होने के पश्चात रविवार को शहर की सभी 40 से अधिक पेयजल टंकियों को पूर्ण क्षमता के साथ भरने का कार्य किया गया सोमवार को शहर में जल प्रदाय होगा साथ ही पीएचई विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है महापौर द्वारा निर्देशित किया कि सभी टंकियां पूर्ण रूप से भरे ताकि प्रेशर के साथ सप्लाई किया जा सके शहर के नागरिकों को पेयजल को लेकर समस्या बिल्कुल नहीं आने दी जाएगी
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.