वार्ड क्रमांक 47 में 47 लाख की लागत से बनने वाले नाले एवं सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न किया
उज्जैन : वार्ड क्रमांक 47 की क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती दिव्या बलवानी के प्रयासों से क्षेत्र में नगर निगम द्वारा निगम मद की राशि रुपए लगभग 47 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नाले एवं सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन रविवार को निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा नगर भाजपा अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, महामंत्री श्री कमल बैरवा, मंडल अध्यक्ष श्री गजेंद्र खत्री, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री मुकेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रभुलाल जाटवा की उपस्थिति में संपन्न किया गया
उल्लेखनीय है कि वार्ड क्रमांक 47 अंतर्गत श्री राम नगर स्थित नाला जो की काफी पुराना एवं जीर्णशीर्ण अवस्था में हो चुका था जिसके क्रम में नगर निगम द्वारा निगम मद की राशि रुपए लगभग 47 लाख की लागत से नाला निर्माण एवं सीमेंट कंक्रीट रोड निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है जिससे क्षेत्र के नागरिक भी खुश है
इस दौरान जोन अध्यक्ष श्री सुरेंद्र मेहर, श्री जितेंद्र कृपलानी, श्री कपिल टांक, श्री किशोर खंडेलवाल, पार्षद प्रतिनिधि श्री गोपाल बलवानी, श्री पंकज रूसिया, श्री राजेश व्यास, श्री मुकेश दुबे, श्री शंकर कृष्णानी, श्री भरत जोशी, श्री भानु प्रताप सोनी, श्री दीपक बेलानी, श्री कमल बेलानी, श्री बहादुर राठौर, श्री सुशील भाटिया, श्री सुरेश बालोटिया, श्री राजेश व्यास ,श्रीमती रिंकू बेलानी, श्रीमती सुकृति व्यास, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, उषा दीदी एवं वार्ड के सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.