माननीय प्रभारी मंत्री के मुख्य आतिथ्य हुआ ऋषि तलाई पर श्रमदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम

उज्जैन : जलगंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की संकल्पना के क्रम नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा अंकपात मार्ग गायकोटा स्थित ऋषि तलाई पर वृहद पौधारोपण एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक श्री अनिल जैन कालीहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह, आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के विशेष अतिथि में आयोजित किया गया । प्रभारी मंत्री श्री टेटवाल द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ ऋषि तलाई के गहरीकरण कार्य हेतु श्रमदान किया गया गया इस अवसर पर आईईसी एजेंसी के सदस्यों द्वारा मानव श्रृंखला बना कर जल संरचनाओं के संवर्धन का संदेश दिया गया। इसी के साथ ही उपस्थित अतिथियों द्वारा ऋषि तलाई पर वृहद पौधारोपण अभियान का आरंभ करते हुए पौधारोपण किया गया। आयोजन के अवसर पर फ्लेक्सी pavement का डेमो दिया गया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री शिवेंद्र तिवारी, श्री प्रकाश शर्मा, श्री कैलाश प्रजापत, श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, पार्षद श्री दिलीप परमार, श्री पंकज चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.