वार्ड 47 में निगम आयुक्त द्वारा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
उज्जैन : स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश के अनुसार सभी वार्डो में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है इसी क्रम में निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा सुबह नित्य निरीक्षण के दौरान वार्ड क्र 47 का निरीक्षण किया गया निगम आयुक्त द्वारा नानाखेड़ा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉम्प्लेक्स, आदि क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान आदिवासी महाविद्यालयीन छात्रावास में छात्रावास कैंपस में कचरे जलाने के अवशेष पाए गाये निगम आयुक्त द्वारा महाविधालय में छात्रों से चर्चा कर सफाई व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की गई छात्रों द्वारा सफाई संग्रहण वाहन के समय पर नहीं आने पर शिकायत की गई वही व्यवसायिक क्षेत्र दीनदयाल कॉम्प्लेक्स के समीप यूरिनल स्पॉट नहीं पाए जाने पर निगम आयुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए स्वास्थ निरीक्षक मनीष पांडे एवं दरोगा कमलेश लोट को निलंबित किया गया वही जोन 6 के जोनल अधिकारी एवं उपयंत्री पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश प्रदान किए।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित
No Previous Comments found.