के टी एम शो रूम से नीलगंगा चौराहे तक रात्रिकालीन शिफ्ट में निगम आयुक्त द्वारा औचक निरीक्षण

उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सिंहस्थ 2028 के तहत श्रद्धालुओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरण कार्य निर्माणाधीन है। निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के लिए निगम आयुक्त द्वारा नियमित निरीक्षण अलसुबह,दोपहर, रात्रिकालीन शिफ्ट में निरीक्षण  किया जा रहा है इसी क्रम में आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा के टी एम शो रूम से नीलगंगा चौराहे तक चौड़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण रात्रिकालीन शिफ्ट में किया गया निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री मिश्रा द्वारा पाया गया कि  ठेकेदार द्वारा उक्त मार्ग पर चौड़ीकरण कार्य में धीमी गति पर कार्य किया जा रहा है  निगम आयुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए  कार्यपालन यंत्री को  सम्बन्धित निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी कर 5 लाख की पैनल्टी लगाए जाने के निर्देश प्रदान किए निगम आयुक्त द्वारा निर्देश दिए कि मार्ग में रात्रिकालीन शिफ्ट में प्रकाश व्यवस्था कर नाली निर्माण की गति को बढ़ाए नाली निर्माण कार्य के दौरान 200 मीटर में कास्टिंग एवं शटरिंग के कार्य पूर्ण कर नाली निर्माण कार्य की गति को बढ़ाए नाली निर्माण के साथ रात्रिकालीन शिफ्ट में पोल शिफ्टिंग एवं डीएलसी का कार्य आरंभ करे। के टी एम चौराहे से  नीलगंगा तक 2300 मीटर लंबाई में 900 मीटर में नाली निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। निगम आयुक्त द्वारा मार्ग पर मंदिर विस्थापन, पोल शिफ्टिंग,मार्ग में चौड़ीकरण कार्य में पाईप लाईन डालने एवं भवनों को हटाने पर मौजूद मलबा को तुरंत हटाने हेतु ठेकेदार को संसाधनों को बढ़ाने के निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री हिमांशु तिवारी ,श्री आर के जैन, सहायक यंत्री श्री मुकुल मेश्राम एवं सम्बन्धित कार्य के ठेकेदार एवं कंसलटेंट मौजूद रहे।

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.