संभागायुक्त श्री सिंह और कलेक्टर श्री सिंह ने सदावल हेलीपेड और नवीन फोरलेन मार्ग निर्माण का निरीक्षण किया
उज्जैन : बुधवार को सुबह नियमित निरीक्षण के तहत संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह और कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के माध्यम से निर्माणाधीन सदावल क्षेत्र में 4 हेलीपेड कार्य का निरीक्षण किया। यहां पर जानकारी दी गई कि लाउज निर्माण कार्य प्रगतिरत है।
संभागायुक्त श्री सिंह ने कार्य की गति बढ़ाने के साथ गुणवत्ता पूर्ण कार्य ही हो इसका विशेष ध्यान दे
इसके साथ ही निर्माण के पूर्व मटेरियल की लेब टेस्टिंग भी लगातार हो.
कार्य की गुणवत्ता मे कमी होने पर करवाई होगी और सम्बन्धित से पुन : निर्माण कार्य कराया जायेगा।
इसके बाद संभागायुक्त श्री सिंह और कलेक्टर श्री सिंह ने बड़ा पुल से रंजीत हनुमान मंदिर-मोजमखेड़ी में निर्माणाधीन नवीन फोरलेन मार्ग निर्माण और मंगलनाथ मंदिर से चक कमेड़ तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। संभाग आयुक्त श्री सिंह ने मार्ग निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर कार्य गुणवत्ता के साथ बारिश से पहले जमीन स्तर के काम समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.