कचरे ने बताया अपना पता,खुले में कचरा डालने वाले चालानी कार्यवाही के लिए रहे तैयार
उज्जैन : गुरुवार को सुबह जोन क्रमांक 06 अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता निरीक्षक एवं दरोगा द्वारा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा था तब इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड के परिसर में कचरे का ढेर पाया गया जब कचरे के ढेर की जांच की गई तो संबंधित कचरा डी मार्ट द्वारा खुले में फेंकना पाया गया जिसके क्रम में डी मार्ट पर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया।
जब स्वास्थ्य विभाग का अमला डी-मार्ट पहुंचा और बताया कि आपके द्वारा खुले में कचरा फेंका गया है पहले तो मैनेजर द्वारा बोला कि यह कचरा हमारा नहीं है पर जब नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक और दारोगा द्वारा साक्ष्य के रूप में फेंके गए कचरे का वीडियो बताया गया जिसमें तेल के पाउच, रेट लिस्ट के कागज, डिस्पोजल ग्लास इत्यादि पाए गए जो डी मार्ट के थे संबंधित मैनेजर द्वारा वीडियो देखने के बाद अपनी गलती स्वीकारी और कहा कि भविष्य में इस प्रकार की गलती नहीं की जाएगी शहर की स्वच्छता का ध्यान रखा जाएगा।
उक्त कार्यवाही स्वच्छता निरीक्षक श्री बंटी लोट एवं दरोगा लखन डगर द्वारा की गई।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित
No Previous Comments found.