नगर में दो दिवसीय आयुर्वेद शिविर का शुभारंभ, सैकड़ों मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

बड़नगर : पूज्य आर्यिका 105 श्री विप्रभमति माताजी महाराज की पावन निश्रा में महावीर सर्वोदय ट्रस्ट एवं विशुद्ध वर्धनि महिला मंडल के नेतृत्व में नगर के मध्य स्थित स्वाध्याय भवन में दो दिवसीय आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सागर से पधारे सुप्रसिद्ध आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. अंशुल गुप्ता एवं उनके सहयोगी अमित जैन (मंगावली) द्वारा आधुनिक मशीनों से स्वास्थ्य परीक्षण कर प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष वनीष राज कटारिया, वैश्य महासम्मेलन सचिव साकेत गामा, मोना टोंग्या (बीजेएस सचिव), तृप्ति पाटनी एवं निकिता डोसी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मंगलाचरण प्रियंका टोंग्या द्वारा प्रस्तुत किया गया। वक्ताओं अशोक गोधा, अभय टोंग्या एवं वनीष राज कटारिया ने कहा कि आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा भारत की प्राचीन और विश्वसनीय उपचार पद्धति है। माताजी के आशीर्वाद से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर डॉ. अंशुल गुप्ता से स्वास्थ्य परामर्श लिया तथा प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन अजीत टोंग्या ने किया तथा आभार माला सोनी (अलंकार) ने व्यक्त किया।उक्त जानकारी मनीष टोंग्या द्वारा प्रदान की गई।

रिपोर्टर : विजय सोलंकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.