उज्जैन पुलिस के विभिन्न थानों द्वारा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु किया गया पुलिस लाइन का परेड का आयोजन
उज्जैन : पुलिस बल की कार्यकुशलता, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से उज्जैन पुलिस द्वारा चिन्हित थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से परेड का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 07.07.2026 को थाना माधवनगर, नीलगंगा, चिमनगंज मंडी, खाराकुआं, जीवाजीगंज, तराना, जीवाजीगंज, नागदा एवं माकड़ोन क्षेत्र में परेड आयोजित कि गई। आयोजित परेड एवं में संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में कुल 160 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
परेड के दौरान सूबेदार स्वाति कामले,सूबेदार निवेश मालवीय,सूबेदार सुभाष सतपाडिया,सूबेदार मनीष शुक्ला,निरीक्षक ज्योति दिखित, निरिक्षक प्रज्ञा शर्मा, निरीक्षक राजकुमार कोरी, निरीक्षक रोहित यादव मय बल के उपस्थित रहे।
परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की तत्परता, अनुशासन एवं समन्वय को सुदृढ़ करना, कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराना, अपराधों की रोकथाम करना तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करना है।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित
No Previous Comments found.