महापौर व निगम आयुक्त ने किया पौधरोपण, 02 माह में 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की मंशा अनुरूप नगर निगम द्वारा अमृत हरित महाअभियान के तहत मंगलवार को विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों और वृक्ष मित्रों के सहयोग से एक ही दिन में 11 हजार से अधिक पौधों का रोपण कर हरित उज्जैन के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया

   कार्यक्रम में महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कुमट तथा उद्यान विभाग के अपर आयुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल की उपस्थिति में पौधरोपण कर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया
  नगर निगम ने अभियान की पूर्व तैयारी के तहत विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में गड्ढों की व्यवस्था कर विभिन्न प्रजातियों के पौधे जिसमें कटहल, करंज, अमरूद, शीशम, जामुन, गुलमोहर सहित अनेक छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया, पौधों की सुरक्षा, नियमित देखभाल और जियो-टैगिंग सुनिश्चित करते हुए उनका विवरण 'मेरी लाइफ' पोर्टल पर भी दर्ज किया जाएगा
    नगर निगम ने अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत आगामी 02 माह में 10 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान में सामाजिक संस्थाओं, पर्यावरण प्रेमियों, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उज्जैन को अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाया जा सके
   महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव एवं निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प लें और इस जनभागीदारी आधारित महाअभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए यह अभियान एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा
   इस दौरान सहायक आयुक्त श्री पवन कुमार फुलफकीर, उपयंत्री पूजा जायसवाल, उद्यान विभाग के दरोगा एवं कर्मचारी उपस्थित रहे जिनके द्वारा लगातार इस अभियान में अपनी सहभागिता करते हुए गड्ढे किए एवं पौधों को लगाने का कार्य किया

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.