शासकीय योजनांतर्गत मृतक श्री अशोक के परिजनों को दिया जाएगा 30.00 लाख का आर्थिक अनुदान

उज्जैन :  टाटा प्रोजेक्ट प्रा. लिमिटेड द्वारा प्रचलित सिवरेज कार्य अन्तर्गत पिपलीनाका क्षेत्र में चेम्बर सफाई से सम्बंधित शिकायत प्राप्त हुई थी जिसके निराकरण हेतु टाटा कम्पनी द्वारा क्लिीपिंग मशीन एवं कर्मचारियों को लगाया गया जिनके द्वारा चेम्बर के ढक्कन को खोला जाकर चेम्बर की सफाई का कार्य किया जा रहा था इसी दौरान पैर फिसलने से एक कर्मचारी चेम्बर में गिर गया जिसे बचाने में अन्य दो कर्मचारी भी चेम्बर में उतरे। उपरोक्त तीनो कर्मचारियों को बाहर निकालने हेतु तत्काल राहत कार्य प्रारंभ करते हुए तीनो कर्मचारियों को निकाला जाकर उपचार हेतु चरक अस्पताल में भर्ती किया गया जिसमें टाटा प्रोजेक्ट प्राईवेट लिमिटेड का एक कर्मचारी श्री अशोक को मृत घोषित किया गया तथा शेष दो अन्य कर्मचारी श्री गोपाल एवं श्री रमेश की हालत सामान्य है। 
 तत्काल संज्ञान में लेते हुए  सम्बंधित कम्पनी टाटा प्रोजेक्ट प्रा. लिमिटेड के विरूद्ध जीवाजीगंज थाने में प्राथमिक सूचना दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। उपचार के दौरान एक कर्मचारी श्री अशोक को डाक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया तथा दो अन्य कर्मचारियों का उपचार जारी है तथा दोनो कर्मचारियों का स्वास्थ्य सामान्य है। मृतक कर्मचारी श्री अशोक के परिजनों को सीवर/सेप्टिक टेंक सफाई मित्रो के नियोजन का प्रतिषेध एवं उनका पुनर्वास अधिनियम 2013 के विहित प्रावधान अन्तर्गत 30 लाख रूपये का आर्थिक अनुदान दिये जाने के निर्देश सम्बंधितों को दिए गए।

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.