महापौर द्वारा जोन क्रमांक 02 अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की गई
उज्जैन : मंगलवार को जोन क्रमांक 02 अंतर्गत महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा जोन अध्यक्ष श्री विजय सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में जोन अंतर्गत आने वाले वार्डों में किए जा रहे निर्माण कार्यों, मार्ग चौड़ीकरण कार्यों, योजनाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की गई साथ ही निर्देशित किया कि बुधवारिया हाट बाजार में 03 माह में हॉकर्स जोन का निर्माण कार्य पूर्ण करें ताकि छोटे एवं फुटकर व्यापारियों को व्यवस्थित और सुरक्षित व्यापारिक स्थान उपलब्ध हो सकें साथ ही जिन कार्यों के टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होकर वर्क आर्डर जारी कर दिए गए हैं किंतु संबंधित ठेकेदारों द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है उन्हें नोटिस दिया जाए यदि नोटिस देने के बाद भी कार्य प्रारंभ ना हो तो अमानत राशि राजसात करें
महापौर द्वारा बैठक में निर्देशित किया कि जोन अंतर्गत आने वाले वार्डों में महापौर मद, निगम अध्यक्ष मद, पार्षद मद, निगम मद से संबंधित जो भी कार्य शेष हैं उन्हें शीघ्र ही पूर्ण किया जाए विगत 04 वर्षों में जोन अंतर्गत आने वाले वार्डो में जितने भी निर्माण एवं विकास कार्य हुए हैं एवं कितने कार्य बाकी है उनकी जानकारी उपलब्ध करवाई जाए, बारिश के समय को ध्यान में रखते हुए जहां आवश्यकता है वहां पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य संपादित करें साथ ही जोन में आने वाले नागरिकों से विनम्र व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करें
इस दौरान उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, झोनल अधिकारी श्री सुनील जैन, भवन अधिकारी श्री राजकुमार राठौर, उपयंत्री संगीता पंवार, साधना चौधरी, श्री नरेश जैन, श्री दीपेश जैन, सहायक संपत्ति कर अधिकारी श्री भारत मालवीय एवं जोन के कर्मचारी उपस्थित रहे
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित
No Previous Comments found.