बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमपी पुलिस SI भर्ती में रानी ने प्रदेश में हासिल की 8वीं रैंक

बड़नगर/भाटपचलाना :  एमपी कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में क्षेत्र की बेटी रानी पिता राधेश्याम ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्तमान में इंगोरिया थाने में पदस्थ रानी का सब इंस्पेक्टर (DEF) पद पर चयन हुआ है। उन्होंने पूरे मध्यप्रदेश में 8वीं रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।रानी का चयन अनारक्षित (UR) वर्ग में हुआ है। फाइनल मेरिट में उन्होंने 505.87 अंक अर्जित किए। परीक्षा के दूसरे चरण में पेपर-1 में 226.37 अंक, पेपर-2 में 187.50 अंक, फिजिकल टेस्ट में 56 अंक और इंटरव्यू में 36 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।रानी की इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है। रानी ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प के साथ हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता क्षेत्र की बेटियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

रिपोर्टर : विजय सोलंकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.