उज्जैन इवेंट एसोसिएशन का हुआ गठन, शहर के इवेंट व केटरिंग उद्योग को मिलेगी नई पहचान
उज्जैन : धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी उज्जैन में इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े सभी प्रमुख व्यवसायियों, कैटरर्स, फोटोग्राफर्स, टेंट हाउस, डेकोरेटर्स, साउंड इंजीनियर्स और वेडिंग प्लानर्स ने एकजुट होकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। शहर में 'उज्जैन इवेंट एसोसिएशन' (Ujjain Event Association) का औपचारिक गठन किया गया है।
इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों इवेंट प्रोफेशनल्स और कैटरिंग व्यवसायियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य उज्जैन की पूरी इवेंट इंडस्ट्री को एक सशक्त मंच प्रदान करना और शहर को देश के अग्रणी इवेंट व वेडिंग डेस्टिनेशन (Wedding Destination) के रूप में स्थापित करना है।
नई कार्यकारिणी का हुआ ऐलान
कार्यक्रम के दौरान उज्जैन इवेंट एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की गई:
संरक्षक: निखिल शुक्ला
अध्यक्ष: रोहित पाण्डे
उपाध्यक्ष: डेविड भारती
सचिव: सचिन गेहलोत
कोषाध्यक्ष: साहित्य सेंगर
कार्यकारिणी सदस्य:
राशिद अली
ऋषभ जैन
राज पाठक
वेदांत मल्होत्रा
मानस बडेरा
इंडस्ट्री की एकजुटता और विकास पर जोर
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि 'उज्जैन इवेंट एसोसिएशन' केवल एक संस्था नहीं, बल्कि पूरी इवेंट इंडस्ट्री का एक सशक्त परिवार है। इसमें वेडिंग प्लानर, कैटर्स, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर, एंकर, डीजे आर्टिस्ट, लाइट एवं साउंड एक्सपर्ट्स, मेकअप आर्टिस्ट, टेंट व फर्नीचर सप्लायर्स तथा हॉस्पिलिटी से जुड़े सभी साथी मिलकर काम करेंगे।
एसोसिएशन का मुख्य विजन और मिशन
एकता और सहयोग: इवेंट क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े व्यवसायियों को एक मंच पर लाकर उनके बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी सहयोग और नेटवर्किंग को बढ़ावा देना।
अंतरराष्ट्रीय पहचान: उज्जैन की इवेंट इंडस्ट्री को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना।
स्किल डेवलपमेंट व वर्कशॉप: सदस्यों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, एक्सपो, सेमिनार और वर्कशॉप का आयोजन करना ताकि आधुनिक तकनीक और ट्रेंड्स को अपनाया जा सके।
गुणवत्ता और पारदर्शिता: हर आयोजन को उत्कृष्ट बनाने के लिए गुणवत्ता, विश्वास और प्रोफेशनलिज्म के उच्च मानकों को लागू करना।
एसोसिएशन ने "One Association • One Vision • One Strong Event Community" का संकल्प लेते हुए कहा कि जब पूरी इंडस्ट्री एक साथ खड़ी होती है, तो केवल सफल आयोजन ही नहीं, बल्कि एक मजबूत और उज्ज्वल भविष्य भी तैयार होता है।
रिपोर्टर : साँवर शर्मा
No Previous Comments found.