बड़नगर राजपूत बोर्डिंग: 2000-2010 बैच के पूर्व छात्र मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह

बड़नगर : मित्रता दिवस के पावन अवसर पर बड़नगर स्थित राजपूत बोर्डिंग में वर्ष 2000 से 2010 तक अध्ययनरत पूर्व छात्रों का भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र शामिल हुए और वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर छात्र जीवन की मधुर स्मृतियों को ताज़ा किया। पूरे आयोजन का वातावरण आत्मीयता, उत्साह और भाईचारे से सराबोर रहा।

समारोह का सफल संचालन पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुमेर सिंह राजावत ने किया। इस अवसर पर राजपूत बोर्डिंग की मजबूत नींव रखने वाले वरिष्ठजनों का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आदरणीय बाजी साहब जालम सिंह जी चावड़ा, डॉ. नरेंद्र सिंह राजावत, बापू सिंह जी कुशवाह तथा वर्तमान अध्यक्ष नारायण सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने पूर्व छात्रों को संबोधित करते हुए शिक्षा, संस्कार, सामाजिक समर्पण तथा आपसी भाईचारे की परंपरा को सदैव बनाए रखने का संदेश दिया।

पूर्व छात्रों ने अपने छात्र जीवन के संस्मरण साझा करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के मिलन समारोह नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल पुरानी यादों को ताज़ा नहीं करते, बल्कि समाज और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का माध्यम भी बनते हैं। मित्रता दिवस पर आयोजित यह समारोह आत्मीयता, एकता और सामाजिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण बना।

कार्यक्रम में देवेन्द्र सिंह राजावत, राजपाल सिंह अमला, डॉ. योगेन्द्र सिंह, डॉ. गोपाल सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह रणवा, सतपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, महिपाल सिंह, महेंद्र सिंह कुशवाह, गोकुल सिंह राठौर, शैलेन्द्र सिंह भिड़ावद, ऋतुराज सिंह, तूफ़ान सिंह, भीम सिंह, लाला ठाकुर दिलीप सिंह गोयल राजेंद्र सिंह मिडका महिपाल सिंह इटावा विजय पाल सिंह सिमलावदाअरुण सिंह राठौड़ असावतातेजपाल सिंह राजावत
सहदेव सिंह राठौड़ इंदौर
मेहरवान सिंह सनावदा विजयपाल सिंह पंवार सहित बड़ी संख्या में पूर्व छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भीम सिंह जादव ने सभी अतिथियों एवं पूर्व छात्रों का आभार व्यक्त किया यह जानकारी पूर्व छात्र डाक्टर गोपाल सिंह ठाकुर ने दी।

रिपोर्टर : विजय सोलंकी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.