पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा अपराध एवं चैकिंग व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित।

उज्जैन - जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम पर जिले के समस्त नगर पुलिस अधीक्षकगण एवं थाना प्रभारीगण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में घटित एवं लंबित अपराधों, प्रकरणों के निराकरण, अपराध नियंत्रण हेतु की जा रही कार्यवाहियों तथा थाना क्षेत्रों में संचालित पेट्रोलिंग एवं चेकिंग व्यवस्था की समीक्षा की गई।

जिसमें समस्त अधिकारियों को रात्रिकालीन गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने, सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता एवं तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं थाना प्रभारी सतत भ्रमण, प्रभावी पुलिसिंग एवं बेहतर समन्वय के साथ पूर्ण सजगता एवं तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।


रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.