श्री धरनी पुत्र धार्मिक सामाजिक संस्था के तत्वावधान में 16 सितंबर को मनाई जाएगी गर्गाचार्य जयंती

उज्जैन। श्री धरनी पुत्र धार्मिक सामाजिक संस्था के तत्वावधान में आगामी 16 सितंबर 2026 को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गर्गाचार्य जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में धर्म, ज्योतिष, कथा, वास्तु एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक विद्वान एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। आयोजन में मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य श्री गिरवर गोपाल गर्ग जी मेवाड़ उदयपुर रहेंगे। साथ ही महंत अमर भारती जी, मंगलनाथ मंदिर, उज्जैन, श्री नरोत्तम व्यास जी, कथा व्यास, जगदीश मंदिर, उदयपुर, वास्तुविद् श्री योगेंद्र कुमार शर्मा, श्री दुर्गा दत्त जी, तारा शक्तिपीठ से श्री कैलाश जी शर्मा, बिजाना, सहित समाज के वरिष्ठ एवं सम्माननीयजन अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगे।

समारोह में श्री शंकर लाल जी गर्ग, श्री नरेंद्र जी गर्ग, श्री भंवर जी गर्ग, श्री प्रकाश जी गर्ग, श्रीमती नीलम गर्ग एवं श्री दुर्गा प्रसाद शर्मा (मालवा) सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि गर्गाचार्य जयंती केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की गौरवशाली परंपरा, सनातन संस्कृति और महर्षि गर्गाचार्य के ज्ञान एवं योगदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम में गर्गाचार्य जी के जीवन, ज्योतिष एवं धार्मिक परंपराओं में उनके योगदान पर विद्वानों द्वारा विचार व्यक्त किए जाएंगे।

संस्था की ओर से सभी समाजबंधुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया गया है। स्थान एवं समय की विस्तृत जानकारी आयोजकों द्वारा शीघ्र साझा की जाएगी। श्री धरनी पुत्र धार्मिक सामाजिक संस्था उज्जैन


रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.