महाकाल थाना पुलिस ने चोरी का किया खुलासा,बाल अपचारी अभिरक्षा में, 90 हजार रुपये के चोरी के आभूषण बरामद
उज्जैन : थाना महाकाल क्षेत्र में घर से आभूषण एवं नगदी चोरी के मामले में महाकाल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया सोने का लॉकेट, चांदी का कमर का कंदोरा तथा 1500 रुपये नगद सहित करीब 90 हजार रुपये कीमत का मशरूका बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार फरियादिया ममता पति मनोज अटनेरिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी गणेश कॉलोनी, जयसिंहपुरा, उज्जैन के घर से 16 सितंबर की दोपहर 12 बजे से 17 सितंबर की रात 9 बजे के बीच सोने का लॉकेट, चांदी का कमर का कंदोरा एवं 6 हजार रुपये नगद चोरी हो गए थे। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना महाकाल में अपराध क्रमांक 404/2026, धारा 305(क) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
घटना के बाद पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार की गई जांच और पुलिस की सतर्कता के परिणामस्वरूप 21 सितंबर 2026 को बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ एवं कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से चोरी के आभूषण और 1500 रुपये नगद बरामद किए गए।
बरामद मशरूका: सोने का लॉकेट, चांदी का कमर का कंदोरा एवं 1500 रुपये नगद, कुल अनुमानित कीमत 90,000 रुपये।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गगन बादल, प्रधान आरक्षक 1129 शैलेष योगी, आरक्षक 685 शशांक बनाफर एवं आरक्षक 67 पंकज कुट्रे की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्टर – यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.