खड़े हनुमान मंदिर यथास्थान रहेगा - डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी का आश्वासन

उज्जैन : अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद मालवा प्रांत संगठन महामंत्री श्री संजय यादव ने बताया कि आज खड़े हनुमान मंदिर के पुजारी श्री महेश बैरागी जी के निज निवास पर खड़े हनुमान मंदिर समिति के सदस्य श्री आशीष चौहान की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रांत संगठन महामंत्री श्री संजय यादव ने पुजारी जी के सामने ही फोन पर अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष परम आदरणीय डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी से खड़े हनुमान मंदिर के विषय पर विस्तृत चर्चा करवाई। चर्चा के दौरान डॉ. तोगड़िया जी भाई साहब ने बड़े ही स्पष्ट शब्दों में कहा कि -

"चिंता का कोई विषय नहीं है। श्री खड़े हनुमान बाबा का मंदिर अपने यथास्थान पर ही विराजमान रहेगा। यह हिन्दू आस्था का केंद्र है, इसकी रक्षा के लिए पूरा संगठन, हिन्दू समाज और मैं स्वयं आपके साथ खड़ा हूँ।"

उन्होंने पुजारी जी को आश्वस्त करते हुए कहा कि मंदिर के संदर्भ में किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल (AHP), उज्जैन जिला, मालवा प्रांत के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सकल हिन्दू समाज तन-मन-धन से आपके साथ है। जो भी आवश्यकता होगी, संगठन हर कदम पर साथ देगा।

आज की यह बैठक पुजारी श्री महेश बैरागी जी गुरुदेव के निज निवास पर अल्पाहार एवं चाय पर संपन्न हुई।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे :-
श्री संजय यादव जी - प्रांत संगठन महामंत्री, अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, मालवा प्रांत
श्री आकाश माली जी - जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल, उज्जैन
श्री आशीष चौहान जी - सदस्य, खड़े हनुमान मंदिर समिति

सभी ने एक स्वर में श्री खड़े हनुमान मंदिर की रक्षा एवं सम्मान के लिए संकल्प लिया।

बाबा खड़े हनुमान जी की कृपा हम सभी पर बनी रहे।
उक्त जानकारी राष्ट्रीय बजरंग दल उज्जैन जिला अध्यक्ष आकाश माली द्वारा दी गई 
भवदीय,
संजय यादव
प्रांत संगठन महामंत्री
अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, मालवा प्रांत
राष्ट्रीय बजरंग दल

॥ धर्मो रक्षति रक्षितः ॥

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.