उज्जैन में BJP की रैली में फटा हाइड्रोजन गुब्बारा, शहर में मची अफरातफरी

उज्जैन में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत को लेकर शहर में खासा उत्साह रहा। उनके पहले आगमन पर भव्य रैली निकाली गई और कई स्थानों पर स्वागत मंच लगाए गए।
हालांकि, जश्न के माहौल में एक गंभीर घटना सामने आई। कार्यक्रम के दौरान मंच पर लाए गए हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों में अचानक आग लग गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ। आग भड़कते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और जान बचाने के प्रयास में कुछ कार्यकर्ता मंच से नीचे गिर पड़े। इस हादसे में दो लोगों के घायल होने की सूचना है।
 
रैली की वजह से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई। नानाखेड़ा से फ्रीगंज क्षेत्र तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
 
इसके साथ ही अस्पतालों और साइलेंट जोन के आसपास तेज आवाज में डीजे बजने पर भी सवाल उठे। मरीजों, उनके परिजनों और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने शोरगुल को लेकर नाराजगी जताई।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.