उज्जैन: बाबा महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी, अब घर बैठे होगी संध्या आरती की बुकिंग, जानें नया तरीका

उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डिजिटल व्यवस्था लागू की गई है। अब संध्या आरती और शयन आरती की बुकिंग केवल मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन की जा सकेगी।

Sawan 2023 Ujjain Mahakaleshwar Bhasma Aarti Lord Mahakal Puja On Sawan  Somwar Watch Video। Mahakal Bhasma Aarti: सावन के पहले सोमवार पर भगवान  महाकाल की भव्य भस्म आरती, देखें वीडियो | Jansatta

संध्या आरती की बुकिंग प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से और शयन आरती की बुकिंग शाम 4 बजे से शुरू होगी। दोनों आरतियों के लिए प्रति श्रद्धालु 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जो शीघ्र दर्शन के समान है। बुकिंग ‘प्रथम आओ, प्रथम पाओ’ आधार पर होगी और प्रवेश द्वार क्रमांक 1 से ही प्रवेश दिया जाएगा।

Mahashivaratri 2023 ended with Bhasm Aarti for MAHAKAL in Mahakaleshwar  Temple of Ujjain ANN | Mahashivaratri 2023: कालों के काल महाकाल की दोपहर  में हुई भस्म आरती, महाशिवरात्रि पर्व का ऐसे ...

संध्या आरती में प्रवेश का अंतिम समय शाम 6 बजे और शयन आरती के लिए रात 10 बजे तय किया गया है। आरती के दौरान चलित दर्शन की व्यवस्था भी जारी रहेगी, ताकि श्रद्धालु सुव्यवस्थित ढंग से दर्शन कर सकें।

Bhasma Aarti at Mahakaleshwar Temple: A Unique Spiritual Experience - उज्जैन  दर्शन

मंदिर समिति के अनुसार, इस डिजिटल पहल का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना, व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करना और श्रद्धालुओं को आसान एवं सुविधाजनक अनुभव प्रदान करना है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.