बडनगर पुलिस के द्वारा चोरी के आरोपी ओमप्रकाश की अग्रीम जमानत को कराया निरस्त

उज्जैन :  बडनगर पुलिस के द्वारा चोरी के आरोपी ओमप्रकाश की अग्रीम जमानत को कराया निरस्त
             • आरोपी ओमप्रकाश ने अपने साथीयो के साथ मिल किया था टाट कम्पनी का डम्फर चोरी 
             • आरोपी ओमप्रकाश ने कराई थी अग्रीम जमानत जिसे दिनांक 23.02.26 को कराया गया निरस्त   
जिला उज्जैन पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रदीप शर्मा द्वारा जिले में चोरी में अंकुश लगाये जाने हेतु एवं आरोपीयों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अभिषेक रंजन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बडनगर श्री महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन मे थाना बडनगर के थाना प्रभारी निरी. अशोक कुमार पाटीदार व टीम के द्वारा दिनांक- 23.02.2026 को पूर्व के चोरी के आरोपी ओमप्रकाश पिता शम्भुराम उम्र 46 साल निवासी इटावदा मेडता थाना पादुकलाँ जिला नागौर (राजस्थान) की अग्रीम जमानत को निरस्त कराया गया है ।  पुलिस  कार्यवाह को फरियादी राजेश पिता जगदीशचन्द्र चौधरी जाति जाट उम्र 43 साल निवासी  मंगलनाथ पथ बड़नगर ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 10/11.11.2022 की मध्य रात्रि को अज्ञात बदमाश अथर्व पेट्रोल पंप डायवर्सन रोड़ बड़नगर पर खडा एक डम्पर टाटा कम्पनी डम्फर माडल नम्बर 2523 क्रमांक MP-13-H0738 को चोरी कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर अप.क्र.593/2022 धारा 379 भादवी का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । 
 प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार व्दारा तत्काल टीम गठीत कर पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया । पुलिस व्दारा क्षेत्र में अपने मुखबिरतंत्र को सक्रीय किया एवं संदीग्ध स्थानों पर लगातार दबीश दी गई सीसीटीवी केमरे खंगाले गये । दिनांक 25.11.2022 को आरोपी 01.गुरप्रित सिंह पिता लेवर सिंह ओजला उम्र 42 साल निवासी म.न.26/12 नई फौजदार की चाल जेडी हाई स्कुल के पास कृष्णायन अहमदाबाद गुजरात, 02.विक्की उर्फ विक्रम सिंह पिता कमल सिंह राजपुत उम्र 31 साल निवासी म.न.5 इन्द्रप्रकाश सोसायटी डायमण्ड मील के पीछे निकोल रोड अहमदाबाद गुजरात, 03.हरीश पिता बालाराम जाट उम्र 46 साल निवासी पाला रोड बालाजी कॉलोनी जोधपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर चोरी गया टाटा कम्पनी का डम्फर माडल नम्बर 2523 क्रमांक MP-13-H0738 को बरामद कर आरोपीयो को जेल भेजा गया था । 
  प्रकरण में आरोपी ओमप्रकाश पिता शम्भुराम उम्र 46 साल निवासी इटावदा मेडता थाना पादुकलाँ जिला नागौर (राजस्थान) ने माननीय न्यायालय से अग्रीम जमानत कराई थी । जिसमें न्यायालय द्वारा आरोपी को बंधपत्र पेश करने एवं घटना में प्रयुक्त टाटा कम्पनी की सफारी गाडी क्र जीजे-02 डीएम-6021 को थाना पेश करने के आदेश दिया गये थे । किन्तु आरोपी के द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश के पालन में थाने पर उपस्थित नही हुआ और अपनी टाटा सफारी गाडी को भी थाने पर पेश नही करते हुये आरोपी के द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया गया है । आरोपी के न्यायालय आदेश का उल्लंघन करने एवं थाने पर उपस्थित नही होने के संबंध में लिखीत में माननीय न्यायालय को अवगत कराया गया था जो की माननीय न्यायालय के द्वारा संज्ञान में लेतु हुये आरोपी की अग्रीम जमानत को दिनांक 23.02.2026 को निरस्त किया गया है ।     
सराहनीय भूमिका- उक्त प्रसंशनीय कार्य में   
थाना बड़नगर पुलिस टीम निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, सउनि राजेन्द्र सिंह हाडा, सउनि सुनिल देवके, आर.शोभित शुक्ला, आर.मनोज बैरागी की सराहनीय भूमिका रही 
 
 रिपोर्टर : विजय सोलंकी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.