नवी मुंबई महानगरपालिका में बड़ी कार्रवाई – उपायुक्त कैलास गायकवाड़ एंटी करप्शन ब्यूरो के जाल में गिरफ्तार
नवी मुंबई : नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उपायुक्त कैलास गायकवाड़ को 42 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, ठेकेदार दशरथ सुरवते ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ऐरोली विभाग में 15 नवंबर 2024 से 15 फरवरी 2025 के बीच किए गए कार्यों का बिल पास कराने के बदले कैलास गायकवाड़ द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के बाद ACB ने जाल बिछाया और नवी मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय के तीसरे माले स्थित कार्यालय में छापा मारकर आरोपी को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया। फिलहाल कैलास गायकवाड़ को हिरासत में लेकर आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से महानगरपालिका में हड़कंप मच गया है।
रिपोर्टर - साबीर शेख

No Previous Comments found.