अंगड़िया की ₹10 लाख चोरी का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार
उल्हासनगर - कांदिवली पुलिस ने अंगड़िया की ₹10 लाख नकदी चोरी मामले का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ₹7 लाख बरामद किए गए हैं,जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।यह वारदात 7 अप्रैल को हुई थी, जब शिकायतकर्ता निखिल शाह की स्कूटर डिक्की से नकदी चोरी कर बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस ने 125 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंच बनाई। फरियादी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कांदिवली पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 422/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2)अनुसार मामला दर्ज किया गया।
रिपोर्टर - साबीर शेख

No Previous Comments found.